Aadhar New Updates – नए साल में नए नियम लागु होने के कारन आधार कार्ड अपडेट करवाना अब बेहद ही आसान हो गया है और नए नियमों के चलते एड्रेस आसानी से अपडेट कर है।
ऐसा परिवार के मुखिया (हेड ऑफ फैमिली) की सहमति से डॉक्यूमेंट जमा करते हुए किया जा सकता है।
जैसा की आप जानते है आज-कल हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है ऐसे में इसपर अपना एड्रेस अपडेट रहना बेहद ही जरूरी है।
ये तो आप जानते ही है पहले आधार कार्ड पर अपना एड्रेस बदलवाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था लेकिन अब यह काम चुटकियों में हो जाएगा।
अब आधार कार्ड धारक परिवार के मुखिया (हेड ऑफ फैमिली) की सहमति से अपना पता बदल सकते हैं।
मंगलवार को यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने सुचना दिया है की अब आधार कार्ड होल्डर्स अपना एड्रेस आसानी से बदल सकते हैं।
इसके लिए बस हेड ऑफ फैमिली (HOF) के कंसेंट की जरूरत होगी, जो भारत सरकार का आधिकारिक डॉक्यूमेंट है।
इसे आसानी से बनवा सकते है और बिना किसी सेवा केंद्र पर गए आप आप अपना एड्रेस अपडेट कर पाएंगे।
UIDAI ने जारी किया बयान
UIDAI ने आधिकारिक बयान में कहा है, “HOF-आधारित एड्रेस अपडेट आधार कार्ड होल्डर्स के लिए बेहद आसान हो गया है।
यानी परिवार के किसी बच्चे या अन्य सदस्य का पता बदलना आसान हो जाएगा,
अगर उसके पास जरूरी डॉक्यूमेंट ना हो। कई वजहों से लोगों को अपना शहर या राज्य बदलना पड़ता है,
ऐसे में आधार कार्ड पर डीटेल्स अपडेट करना अब चुटकियों का काम रह जाएगा।
18 साल से ज्यादा उम्र वाले ऐसे कर सकते हैं बदलाव
18 साल से ऊपर वाले सभी नागरिकों को आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने का विकल्प दिया जा रहा है।
ऐसे में वे अपने परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए भी कर सकते हैं और UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ऐसा किया जा सकता है।
अपना एड्रेस अपडेट करने के लिए नागरिकों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। यह भुगतान करने के बाद सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मेसेज के जरिए मिल जाएगा।
नया आधार कार्ड 30 दिन बाद मिलेगा
आवेदन करने के लगभग 30 दिनों के बाद इसे अप्रूवल मिलेगा उसके बाद तुरंत आप नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
अगर UIDAI की ओर से ऐप्लिकेशन को अप्रूवल नहीं मिलता है तो सही डॉक्यूमेंट्स के साथ दोबारा अप्लाई कर सकता है। हालांकि, अगर 30 दिन तक कोई जवाब नहीं आया तो SRN क्लोज कर दिया जाएगा।
इन्हे भी पढ़े
- TRP Full Form In Hindi – TRP क्या होता है?
- Mobile Number Se Aadhar Card Nikale
- Share Market से पैसा कैसे कमाए
- Upstox क्या है? Upstox से पैसा कैसे कमाए?
- Ecommerce क्या है? इसके लाभ क्या है?

मेरा नाम Sarfraj Ansari है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। मेरा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी आपको मिलने वाली है।