CBI Full Form

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका इस नए ब्लॉग पोस्ट में इस पोस्ट में आप जानेगे CBI क्या है CBI का फुल फॉर्म क्या होता है (CBI Full Form In Hindi) और CBI कैसे बने?

मुझे उम्मीद है की आपलोग CBI शब्द जरूर सुने होंगे लेकिन क्या आपको पता है की CBI क्या है और यह काम कैसे और किन मामलों में करती है?

आपको बता दे की CBI वही Investigation Agency है। जिसके नाम सुनते ही लोगो के मन में डर सा पैदा हो जाता है, खाश कर अपराधियों में।

CBI Full Form

जैसा की आप जानते है CBI उन मामलो में अपनी जाँच शुरू करती है जिन मामलों की जाँच में पुलिस असमर्थ हो जाती है। ताकि सच्चाई पता लग सके कि आखिर में मामला क्या है और उसके अपराधी कौन है?

अगर आप एक स्टूडेंट है और आप CBI के बारे में और अच्छे से जानना या अपना फ्यूचर CBI Officer के रूप में बनाना चाहते है तो कृपया करके के इस आर्टिकल को पूरा पढ़े इस आर्टिकल में CBI से जुडी सारी जानकारी दी गई है।

पुलिस कैसे बने, योग्यता, सैलरी

CBI क्या है?

CBI का पूरा नाम सीबीआई केंद्रीय जांच ब्यूरो है जिसका मुख्य कार्य आपराधिक मामलों की जाँच करना होता है।

सीबीआई का मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसकी स्थपना 1 अप्रैल 1963 में DP Kohli द्वारा की गई थी जो पूरे भारत में काम करती है और जरूरत पड़ने पर अन्य देशों से भी सहयोग प्राप्त करती है।

आपको बता दे की CBI को आदेश केवल केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट दे सकता है। इनके आदेश के अलावा CBI को और किसी आदेश की जरूरत नहीं होती है।

सीबीआई अपने मन के मुताबिक काम करती है और बड़े–बड़े आपराधिक मामलों को सुलझाती है।

चाँद पर कौन-कौन गया है? 

CBI का फुल फॉर्म क्या होता है? (CBI Full Form In Hindi)

CBI का फुल फॉर्म (CBI Full Form) CENTRAL BUREAU OF INVESTIGATION होता है और इसे हिंदी में  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो कहते है।

CBI का इतिहास क्या है?

भारत में CBI की शुरुआत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विशेष पुलिस प्रतिष्ठान (Special Police Establishment) के नाम से सन 1941 में की गई थी।

यह एक केंद्रीय पुलिस बल था जिसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के समय कमर्चारियों द्वारा की गई रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की जांच के लिए की गई थी. तब इसका मुख्यालय  लाहौर में था.

आपको बता दे की CBI की पहले कानूनी सलाहकार राय साहब करम चंद जैन थे.

युद्ध समाप्त होने के बाद भी केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले भ्रष्टाचार से बचने के लिए केंद्रीय सर्कार को एक जांच एजेंसी की जरूरत थी.

भारत सरकार के सभी विभागों को अच्छे से देख-रेख करने एक लिए DSPE का दायरा बढ़ाया गया. इसके अधिकार क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेशों तक बढ़ा दिया गया.

1 अप्रैल 1963 को गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर DSPE का नाम बदलकर CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) किया गया.

फिल्म डायरेक्टर क्या है और कैसे बने?

CBI का अधिकार क्षेत्र

1986 के दिल्ली पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम के मुताबिक सीबीआई भारत के किसी भी राज्य में जाकर अपराधिक मामलों की जांच कर सकता है।

CBI उस मामले की भी जाँच करती है जो मामला हाईप्रोफाइल और मामले की जाँच में पुलिस नाकाम है या बहुत दिनों से मामले की जाँच चल रही है और कुछ खबर नहीं है।

तो ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार की सिफारिश के आधार पर सीबीआई इस मामले की जांच कर सकता है। लेकिन इसमें राज्य सरकार सहमति होना आवश्यक है।

CBI पहले केवल  भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे मामलों की जांच करता था लेकिन 1986 में सीबीआई को आतंकवाद, किडनैपिंग, अंडरवर्ल्ड, वित्तीय अपराध से जुड़े हुए मामले की जांच करने का अधिकार सरकार के द्वारा दिया गया है।

भारत का सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट सीबीआई को किसी भी राज्य में जांच करने के आदेश दे सकती है।

भ्रष्टाचार के किसी मामले में सीबीआई सीधे तौर पर कार्रवाई कर सकता है इसके लिए उसे केंद्र की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उसे इस प्रकार के अधिकार प्राप्त है। 

एमबीए कोर्स क्या है, फीस, सैलरी, जॉब

CBI संरचना क्या होती है?

एक CBI अधिकारी का नेतृत्व एक निदेशक, एक आईपीएस अधिकारी द्वारा किया जाता है जो पुलिस महानिदेशक या पुलिस आयुक्त (राज्य) के रैंक अधिकारी होता है।

इसके अलावा निदेशक की नियुक्ति 2 साल के लिए होती है उसके बाद नए निदेशक की नियुक्ति की जाती है।

संशोधित दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम सीबीआई के निदेशक की नियुक्ति के लिए एक समिति को अधिकार देता है।

समिति में निम्नलिखित लोग शामिल जो सीबीआई के निदेशक की नियुक्ति का की है उनका विवरण मैं आपको नीचे दे रहा हूं जो इस प्रकार-

  • प्रधान मंत्री (अध्यक्ष)
  • विपक्ष के नेता

CBI बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए।

अगर आप CBI अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते है तो आपको CBI के लिए क्या योग्यता है इसके बारे में पता होनी चाहिए।

  • सबसे पहले आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याला से ग्रेजुएशन होना चाहिए जो 55% में पास की हो।
  • अगर आप CBI में जाना चाहते है तो सबसे पहले आपको SSC CGL परीक्षा को पास करना होता है, इस परीक्षा को अच्छे रैंक के साथ क्लियर करने के बाद आप सीबीआई के लिए जा सकते हो।
  • आपको बता दू की General Category के लिए Age Limit 20-30 साल होती है।
  • और वही OBC category के लिए Age limit 33 साल और SC/ST के लिए 35 साल होती है।
  • आपकी आँखे अच्छी होनी चाहिए, देखने में किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

DM क्या है DM कैसे बने पूरी जानकारी

सीबीआई का क्या काम होता है?

  • CBI का मुख्य काम साइबर अपराधों के साथ-साथ आर्थिक अपराध जैसे की धोखाधड़ी , तस्करी आदि के जाँच करना होता है।
  • सीबीआई राष्ट्रीय हित सम्बंधित अपराधों की चार्ज शीट तैयार करती है जैसे- बलातकार, अपहरण ,सामूहिक हत्या,जबरन वसूली, मुठभेड़ आदि।
  • CBI जांच में मुख्य एजेंसी के रूप में कार्य करती है।
  • सीबीआई के द्वारा ही किसी भी अंतराष्ट्रीय या राष्ट्रीय अपराध का जाँच किया जाता है।

CBI के लिए कौन सी पढाई करनी होती है?

अगर आप CBI Officer बनना चाहते है और आप सोच रहे है की CBI के लिए कौन सी पढाई करे तो आपको बता दे की इसके लिए अलग से कोई कोर्स या पढ़ाई नहीं करनी होती है।

बस आपको किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पूरी करनी है उसके बाद CBI जॉब के लिए तैयारी करनी है और तैयारी करने के बाद एग्जाम Clear करना है उसके बाद आप सीबीआई में भर्ती हो सकते हैं।

BDO क्या है? BDO का Full Form क्या होता है?

FAQs

भारत का मुख्य CBI कौन है?

सुबोध कुमार जायसवाल

CBI जाँच कब होती है?

CBI अपनी जाँच तब शुरू करती है जब मामला अत्यधिक गंभीर होता है जैसे- आतंकवाद, धमाके, किडनैपिंग और अंडरवर्ल्ड

CBI Officer की सैलरी कितनी होती है?

CBI officer की शुरुआती सैलरी 40,000 से लेकर 50,000 तक प्रति माह वेतन मिलता है और बाद में इसमें प्रमोशन होता है तो जाहिर सी बात है पोस्टिंग के हिसाब से वेतन में भी वृद्धि होती जाती है,

इसके अलावा कई और सुविधाएं जैसे घर, मंहगाई भत्ता, यात्रा भत्ता (TA), इलाज, पेंशन आदि।

CBI के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए?

पुरुष 165 CM, महिला 150 CM

By Sarfraj Ansari

मेरा नाम Sarfraj Ansari है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। मेरा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी आपको मिलने वाली है।

One thought on “CBI Full Form: CBI क्या है और कैसे बने? योग्यता, सैलरी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *